फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two arrested with two quintal meat of cattle, used to supply in Delhi hotels

Amroha News: गोवंश के दो क्विंटल मीट के साथ दो गिरफ्तार, दिल्ली के होटलों में करते थे सप्लाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with two quintal meat of cattle, used to supply in Delhi hotels
गोवंश के दो क्विंटल मीट के साथ दो गिरफ्तार, दिल्ली के होटलों में करते थे सप्लाई
विज्ञापन

अमरोहा। मुरादाबाद के जंगल में गोवंशीय पशुओं का कटान कर दिल्ली के होटलों में सप्लाई करने वाले दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। उनके कब्जे से हाेंडा सिटी कार में भरा दो क्विंटल गौ मांस, कटान के उपकरण, तमंचा व कारतूस बरामद हुए । पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में शनिवार की रात अमरोहा नगर इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह टीम के साथ कैलसा बाईपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही होंडा सिटी कार में सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस कर्मी सहम गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम कासिम निवासी मोहल्ला शाहअली सराय जट बाजार अमरोहा नगर और शारिक निवासी सहबका सराय जनपद संभल बताया। भागने वाले आरोपी का नाम मुजम्मिल निवासी मोहल्ला रेता अमरोहा नगर सामने आया है। जांच करने पर आरोपियों के कब्जे से बरामद कार की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। एसपी के मुताबिक ये तस्कर मुरादाबाद जनपद के कांठ के जंगल मे घूम रहे आवारा गोवंशीय पशुओं का कटान करते थे। बाद में मांस को दिल्ली के होटलों में सप्लाई करते थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। आवारा गोवंशीय पशु को पकड़ने के बाद उनका कटान कर मांस को मौटा मुनाफा कमाने के लिए बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed