{"_id":"685c590ae6fc585ed90f098d","slug":"two-arrested-for-commenting-on-gods-and-goddesses-on-social-media-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-142493-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर टिप्पणी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर टिप्पणी, दो गिरफ्तार
Thu, 26 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने में दो युवकाें के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने पुलिस के अधिकारियों से एक्स पर कार्रवाई की मांग की थी।
बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत ने बताया कि उनके संगठन के पदाधिकारी सुरजीत सिंह ने शिकायत की थी कि मूंढाखादर गांव के दो युवकों ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। मामले में पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारियों को एक्स पर भी जानकारी दी गई थी। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस एक्शन में आ गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही बिलाल व रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने चेतावनी दी कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।