फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Try today to postpone unnecessary work, farmers will jam at seven places including the highway

कोशिश करें आज टाल दें गैरजरूरी काम, हाईवे समेत सात स्थानों पर किसान लगाएंगे जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Try today to postpone unnecessary work, farmers will jam at seven places including the highway
भाकियू असली गुट के कार्यकर्ता भारत बंद की सफलता के लिए रणनीति तैयार करते हुए - फोटो : DHANAURA
अमरोहा। नए कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में जिले के किसान संगठन भी 27 सितंबर के विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों के एलान के मुताबिक हाईवे समेत जनपद के सात स्थानों पर मार्ग जाम होगा। इसको लेकर प्रशासनिक और पुलिस अफसर भी सक्रिय हो गए हैं। लोगों की सहूलियत के लिए कार्ययोजना तैैयार करने का दावा किया गया है। हालांकि अगर आप को कोई अधिक जरूरी न हो तो काम कल के लिए टाल भी सकते हैं।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान पर जिले के किसानों ने रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। किसान नेताओं ने गांव में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। भाकियू असली ने रजबपुर के समीप हाईवे जाम करने का एलान किया है। जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि सरकार की उदासीनता से किसानों में आक्रोश है। दिल्ली से लेकर जोया तक किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार सुनवाई तक नहीं कर रही है। किसानों ने सरकार पर कॉरपोरेट घरानों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे टोल प्लाजा के समीप सड़क जाम करेंगे।
विज्ञापन

किसान बोले, शांतिपूर्वक आंदोलन
अमरोहा। किसान नेताओं ने कहा कि भारत बंद का आह्वान स्वत: स्फूर्त है। सरकार की नीतियों से जनजीवन बेहाल है। किसानों के साथ ही आम लोग भी आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक चौराहों पर पुलिस फोर्स रहेगी तैनात, वीडियोग्राफी भी
अमरोहा। किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस तंत्र सक्रिय है। चौक चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। सड़क जाम के अलावा आंदोलन करने वालों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
हाईवे पर जाम से हसनपुर की तरफ भेजेंगे वाहन
रजबपुर। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि जाम से निजात के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। वाहनों का रुख अतरासी चौराहे से हसनपुर की ओर किया जाएगा। लोगों की सहूलियत के लिए पुलिस बल तैनात रहेगी।
टोल प्लाजा के पास आस पास के गांव के किसान
अमरोहा। भारत बंद की सफलता के लिए किसान संगठनों ने रविवार को तैयारी को आखिरी रुप दिया। डिडौली, जोया से लेकर रजबपुर तक के गांवों के किसान टोल प्लाजा के पास जुटेंगे।

इन स्थानों पर लगाएंगे जाम
-जोया टोल प्लाजा
-तहसील के सामने-धनौरा
-नहर पुल के पास-नौगांवा सादात
-नाजरपुर के पास, अमरोहा-कांठ मार्ग
-कैलसा बॉर्डर, अमरोहा-पाकबड़ा मार्ग
-ब्लॉक कार्यालय के सामने-हसनपुर
-गंगेश्वरी ब्लॉक के सामने-रहरा में हसनपुर-गंवा मार्ग
कोट्स
किसानों के आंदोलन को लेकर प्रशासन तैयार है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस से समन्वय बनाया जा रहा है। सभी थानेदार और चौकी इंचार्ज अलर्ट रहेंगे। राहगीरों की सुविधा का हर संभव कोशिश करेंगे।
विजय शंकर, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed