फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck laden with tomatoes overturned uncontrolled on Gajraula Marg

Amroha News: गजरौला मार्ग पर अनियंत्रित होकर टमाटर से लदा ट्रक पलटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Truck laden with tomatoes overturned uncontrolled on Gajraula Marg
हसनपुर (अमरोहा)। गजरौला मार्ग पर अनियंत्रित होकर टमाटर से लदा ट्रक पलट गया, जिससे सड़क पर टमाटर बिखर गए। एक घंटे से ज्यादा देर तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी प्रमोद, संजय, ओंमकार, विजेंद्र, राजपाल, विनोद, रोहित, महेंद्र सिंह आदि लोग ट्रक में टमाटर भरकर मेरठ की मंडी में बेचने जा रहे थे। हसनपुर में गजरौला मार्ग पर ब्लॉक तिराहे के नजदीक मंगलवार मध्यरात्रि छुट्टा पशुु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आनन-फानन में पुलिस व राहगीरों की सहायता से टमाटर में दबे लोगों को निकाला गया। ट्रक में सवार घायल लोगों को अस्पतल में भर्ती कराया गया। ट्रक पलटने से टमाटर सड़क पर बिखर गए। इस दौरान काफी दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे आवागमन प्रभावित रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed