{"_id":"67f56ccf1585bcd9730269cc","slug":"truck-collided-with-tractor-three-injured-ones-hand-was-cut-off-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137656-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, तीन घायल, एक का हाथ काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, तीन घायल, एक का हाथ काटा
Wed, 09 Apr 2025 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। हाईवे पर सोमवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जबकि एक का हाथ कट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर रजबपुर के पास दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में जनपद लखीमपुर खीरी के घोटावा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सुखदेव और समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक का परिचालक बिहार के दरभंगा जनपद के बसंतपुर निवासी नरेश पासवान सड़क पर गिर गया। हादसे में उसका हाथ कट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। घायल बोलने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए उनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।