{"_id":"591c9f824f1c1bab70f22d45","slug":"truck-caught-fire-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आग का गोला बना टायर लदा ट्रक, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर आग का गोला बना टायर लदा ट्रक, लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 18 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के जोया में नेशनल हाईवे पर धू-धूकर जलते ट्रक पर पानी की बौछार करते दमकल कर्मी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला में खड़े टैंकर में आग लगने की घटना के एक दिन बाद ही अब डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में आग भड़क उठी। ट्रक में टायर लदे हुए थे। ट्रक का डीजल टैंक लीक होने के कारण आग लग गई। चलते ट्रक में आग लगने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई।
चालक और परिचालक ट्रक से कूद कर भाग निकले। ट्रक में बैठी कुछ सवारियों ने भी कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के चलते एक घंटे तक हाईवे पर एक तरफ का वाहनों का संचालन भी रुका रहा।
बुधवार की दोपहर बाद दिल्ली की तरफ से आ रहा ट्रक मुरादाबाद की दिशा में जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा से निकलते ही ट्रक के टैंक से डीजल लीक होने लगा। इससे इसने आग पकड़ ली। चालक और परिचालक ने आग लगती देखी तो ट्रक दौड़ा दिया। जोया कस्बे के नजदीक पहुंचने पर आग और भड़क गई।
विज्ञापन
इससे ट्रक में बैठी सवारियों में अफरा तफरी मच गई। चालक और परिचालक ट्रक से कूद भाग निकले। सवारियों ने भी कूद कर जान बचाई। आग पूरे ट्रक में फैल गई थी। लोगों की सूचना पर फायर स्टेशन इंचार्ज रजा हसनैन अपने स्टाफ नौबहार सिंह, दलीप सिंह, अनीस अहमद, रामपाल सिंह, राजवीर सिंह, पीतांबर सिंह, शेर सिंह व नरेंद्र सिंह को लेकर दो फायर टैंकों के साथ मौके पर पहुंचे।
तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने ट्रक में लगी आग बुझाई। इस दौरान हाईवे पर एक तरफ से वाहनों का संचालन भी लगभग एक घंटे के लिए रोक दिया गया, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। फायर स्टेशन इंचार्ज रजा हसनैन का कहना है कि ट्रक में आग लगने से तकरीबन 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। वैसे वास्तविक नुकसान तो चालक या परिचालक ही बता पाएंगे।