{"_id":"678c0d7e1ddd732590091776","slug":"truck-carrying-wheat-evading-mandi-tax-caught-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-132729-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंडी टैक्स चोरी कर रहे जा रहे गेहूं लदे ट्रक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंडी टैक्स चोरी कर रहे जा रहे गेहूं लदे ट्रक को पकड़ा
Sun, 19 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। मंडी टैक्स चोरी कर मेरठ जा रहे ट्रक को मंडी के सचल दल ने पकड़ लिया। मंडी शुल्क के कागजात बगैर ट्रक लखीमपुर से मेरठ जा रहा था। उस पर 71 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
मंडी सचल दल को शुक्रवार रात सूचना मिली कि मुरादाबाद की दिशा से गेहूं लदा ट्रक मेरठ जा रहा है। जिस पर सक्रिय हुए सचल दल ने हाईवे पर दिल्ली की दिशा में जा रहे ट्रकों की चेकिंग शुरू कर दी। काफी देर बाद ट्रक आता दिखाई दिया। उसे रोक कर जांच की गई। उसमें गेहूं की बोरियां लदी हुई थीं। चालक से मंडी अभिवहन पास दिखाने को कहा। जिस पर उसने सचल दल में शामिल संजीव कुमार को जो कागजात दिखाया, उसमें मुरादाबाद तक ट्रक ले जाने का जिक्र था, जबकि पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि गेहूं लदा ट्रक मेरठ जा रहा है। अभिवहन पास मुरादाबाद तक का और गेहूं का ट्रक मेरठ ले जाने पर वह कोई सही जवाब नहीं दे सका। जिस पर ट्रक को पकड़ लिया गया और मंडी समिति ले जाया गया। उस पर 71 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।