फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Troubled with neighbor, businessman wrote warning of migration at home

पड़ोसी से परेशान व्यापारी ने घर पर लिखी पलायन की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Troubled with neighbor, businessman wrote warning of migration at home
गजरौला। साइकिल व्यापारी और उनके पड़ोसी परिवार के बीच चले आ रहे विवाद की जंग में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब व्यापारी ने कहीं कोई सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अपना मकान बेचने और पलायन करने की चेतावनी अपने घर पर लिख दी। मामला पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों तक जा पहुंचा। इस पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक रहने के लिए समझाया। इससे सभासद और दूसरे पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह नगर में अतरपुरा के सामने रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर की साइड में रहने वाले महेश अग्रवाल के मकान पर लिखी पलायन की चेतावनी देख वहां लोग ठिठक गए। मकान पर लिखा था कि कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए मकान बेचने को विवश हैं और पलायन कर रहे हैं। बताते हैं कि यह बात अमरोहा में बैठे पुलिस-प्रशासनिक अफसरों तक भी जा पहुंची। इससे खलबली मच गई। उधर, दूसरे पक्ष के लोग सभासद अमित कुमार के नेतृत्व में थाने जा पहुंचे। उन्होंने साइकिल व्यापारी के परिवार पर बेवजह उन्हें फंसाने आदि के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम मांगेराम चौहान और सीओ सत्येंद्र कुमार महेश अग्रवाल के घर जा पहुंचे। दोनों अफसरों ने उनके परिवार और पुत्रियों से बातचीत की। दूसरे पक्ष से भी मिले और मोहल्ले वालों की राय भी जानी। दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक रहने की नसीहत देकर लौट आए। बता दें कि मंगलवार को महेश अग्रवाल की पुत्री आंचल अग्रवाल ने थाने में अपने पड़ोसी फरमान सिद्दीकी, उसकी पत्नी अखलाक बानो और पुत्र सिकंदर अली, अरमान अली और सारिक अली के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौज करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने फरमान सिद्दीकी, सिकंदर अली और अरमान अली को पकड़कर उनका चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed