{"_id":"67a90dced6d77ff5700ac803","slug":"troubled-by-rumor-of-death-businessman-announced-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-134023-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मौत की अफवाह से परेशान कारोबारी कराया एनाउंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मौत की अफवाह से परेशान कारोबारी कराया एनाउंस
Mon, 10 Feb 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के एक कारोबारी ने मौत की अफवाह फैलने पर शनिवार को रिक्शा से शहर में एनाउंसमेंट कराया। अपनी मौत की खबर को महज अफवाह बताते हुए जिंदा होने की बात कही।
शहर के एक मोहल्ला निवासी एक कारोबारी कुछ दिन पहले दिल्ली में रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान किसी ने मजाक में उनकी मौत की अफवाह उड़ा दी। जब वह वापस आए तो पता चला किसी ने कर्जा होने पर हार्ट अटैक से मौत की अफवाह फैला दी है। जिसके बाद शनिवार की शाम शहर में रिक्शे पर लाउडस्पीकर लगाकर खुद एनाउंसमेंट करते हुए कहा कि उसने किसी से न तो कर्ज लिया और न ही उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। किसी ने मेरी मौत की अफवाह उड़ा दी है। मैं जिंदा हूं और अपने घर में सही सलामत हूं। यह भी याद रहे कि मेरे ऊपर किसी का कोई कर्जा नहीं है। लाउडस्पीकर लगा ये रिक्शा जब शहर की गलियों में घूमा तो ऐलान सुनकर लोग हैरत में रह गए।