फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Troubled by blackmailing by man a student committed suicide in amroha

'मेरी मौत का जिम्मेदार अरुण है': रुचि ने बताई थी भाभी मोनिका को अपनी हकीकत, पैसों के बाद अब वो अस्मत चाहता था

Fri, 01 Aug 2025 05:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 05:58 PM IST
सार

एक अगस्त की सुबह जब रुचि अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। रुचि का शव पंखे से लटका हुआ था। उसके हाथ पर सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था, जिसमें मौत का जिम्मेदार अरुण को ठहराया गया था। 

विज्ञापन
Troubled by blackmailing by man a student committed suicide in amroha
छात्रा ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा स्थित सैदनगली थाना क्षेत्र के देहरा मिलक गांव में युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गांव के ही अरुण और उसके भाई सुशील ने युवती को लगातार परेशान किया, जिससे तंग आकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नाजायज संबंध बनाने का बना रहा था दवाब
छात्रा के पिता दुष्यंत सिंह का कहना है कि उनकी बेटी रुचि (23) को पिछले छह महीने से गांव का ही अरुण ब्लैकमेल कर रहा था। अरुण ने युवती की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे अब तक 52 हजार रुपये भी ऐंठ लिए थे। ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। अरुण ने रुचि पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव भी बनाया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी मोनिका को बताई थी मन की बात
31 जुलाई की शाम रुचि ने अपनी भाभी मोनिका को इस बारे में बताया। उसने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व जब वह पढ़ाई के लिए हसनपुर जा रही थी, तो अरुण ने साजिश रचकर एक बाइक सवार के साथ उसकी तस्वीर खींच ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। लोक-लाज के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी।

विज्ञापन

पंखे से लटकी थी रुचि की लाश
एक अगस्त की सुबह जब रुचि अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। रुचि का शव पंखे से लटका हुआ था। उसके हाथ पर सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था, जिसमें मौत का जिम्मेदार अरुण को ठहराया गया था। उसने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखने की वजह भी बताई। रूचि का मानना था कि लोग कागज को फाड़कर फेंक देते हैं, इसलिए हाथ पर लिखकर मौत को गले लगाया।  

पुलिस का बयान
मौके पर पहुंची पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई। दुष्यंत सिंह ने आरोप लगाया है कि अरुण और उसके भाई सुशील ने मिलकर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed