फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Trouble mounts as Energy Corporation's online portal goes down.

Amroha News: ऊर्जा निगम का ऑनलाइन पोर्टल बंद होने से परेशानी बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Trouble mounts as Energy Corporation's online portal goes down.
अमरोहा। ऊर्जा निगम का ऑनलाइन पोर्टल बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। खासतौर वह लोग ज्यादा परेशान हैं, जिनका स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म हो गया है। निगम ने शुक्रवार शाम से 16 घंटे तक जिले में बिलिंग और ऑनलाइन सेवाओं को बंद कर दिया है। आरएमएस बिलिंग प्रणाली के मेंटीनेंस और अपडेट के चलते तीन अप्रैल शाम 5 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे तक यह सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा ने बताया कि इस दौरान बिलिंग सिस्टम, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल और यूपीपीसीएल एप पर उपलब्ध सभी सुविधाएं पूरी तरह बाधित हैं। उपभोक्ता इस अवधि में बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, नया बिल जनरेशन, लोड (भार) बढ़ाने जैसी सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकेंगे। जिससे उनको दिक्कत हो रही है। जिन लोगों ने रिचार्ज नहीं कराया तो वह अब शनिवार को नौ बजे के बाद ही करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed