फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tricolor found in post offices, bring it and hoist it proudly

Amroha News: डाकघरों में मिल रहे तिरंगे, लाइए और शान से फहराइए

Mon, 14 Aug 2023 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tricolor found in post offices, bring it and hoist it proudly
अमरोहा। प्रधानमंत्री के आह्वान पर पिछले साल की तरह इस बार भी हर घर में शान से तिरंगा लहराएगा। इसके लिए डाकघरों में भी तिरंगों की ब्रिकी हो रही है। तिरंगों की ब्रिकी के लिए रविवार को भी डाक घर खोले गए। जिले भर के डाकघरों से खूब तिरंगे बिके। यहां तिरंगे की कीमत 25 रुपये निर्धारित की गई है। पिछले साल की तरह इस साल भी हर घर तिरंगा लहराएगा। प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी को झंडा सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के लिए डाक घरों में झंडों की बिक्री शुरू हो रही है। डाक घर से निर्धारित मूल्य 25 रुपये का भुगतान कर झंडा प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

आजादी का जश्न मनाने की पूरी तैयार की जा रही है। हर घर और हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा लहराया जाएगा। जनता को आसानी से झंडा मिल सके, इसके लिए डाकघर को भी चुना गया। हालांकि, गत वर्ष भी डाकघरों को झंडा बिक्री की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन इस बार रविवार भी जनता को विशेष सुविधा दी गई। जिले भर के एक मुख्य डाकघर के अलावा 18 उप डाकघरों में झंडों की बिक्री हुई। कार्य वाहक पोस्टमास्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि रविवार तक ढाई हजार झंडे की बिक्री हुई। उधर हसनपुर के उपडाकघर में दो दिनों में 91 तिरंगे लोगों ने खरीदे। यहां उप डाकघर में 500 तिरंगे बेचे जाने हैं। पोस्टमास्टर चंद्रभान सिंह ने बताया कि शनिवार को डाकघर में तिरंगे आए थे। दो दिनों में ही 91 लोगों ने तिरंगे खरीदे हैं।
विज्ञापन




गजरौला और मंडी धनाैरा में भी खूब हुई बिक्री



गजरौला डाकघर में रविवार को शाम चार बजे तक 192 तिरंगे बेचे गए। पोस्ट मास्टर संजीव कुमार ने बताया कि शाम को खरीदार बहुत कम आए, जबकि दोपहर तक खूब बिक्री हुई। सोमवार को भी तिरंगे बेचे जाएंगे। उन्होंने आह्वान किया के डाकघर से तिरंगे ले जाकर अपने घर पर जरूर फहराएं। मंडी धनौरा में कार्यवाहक पोस्टमास्टर कृष्पापाल सिंह ने बताया कि यहां 350 झंडों की बिक्री हुई है। रविवार को डाकघर से लोग झंडे खरीदने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed