फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Transformer in Gokul Dham Colony out of order for seven days; protest held.

Amroha News: गोकुल धाम काॅलोनी में सात दिन से ट्रांसफार्मर खराब, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Transformer in Gokul Dham Colony out of order for seven days; protest held.
हसनपुर। नगर के रहरा अड्डा के पास स्थित गोकुल धाम काॅलोनी में पिछले सात दिनों से गहराया बिजली का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। काॅलोनी में 63 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर छह जुलाई को अचानक फुंक गया था, जिसके बाद से पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे करीब 50 घर प्रभावित हैं। नाराज मोहल्ले के लोगों ने मोहल्ले में एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि उमस भरी भीषण गर्मी के बीच करीब एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा इस ट्रांसफार्मर को बदला या ठीक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

बिजली न होने के कारण पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के अन्य जरूरी कामों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली गायब होने से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी सोए हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कुलदीप पोसवाल, अजय पाल कटारिया, पप्पू त्यागी, तुषार त्यागी, सुधीर नागर, मेघराज गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, मनोज कश्यप, पिंटू कटारिया, धर्मेंद्र चौधरी, शिशिर कुमार, वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर नन्हे, सचिन त्यागी, संजू चौधरी और अमित त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed