फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Transformer damaged for 25 days in Karanpur Mafi, supply of 85 houses stalled

स्कूल के नल से गंदा पानी आने पर बच्चों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Transformer damaged for 25 days in Karanpur Mafi, supply of 85 houses stalled
क्षेत्र के गांव में परिषदीय विद्यालय में स्थित सरकारी नल से गंदा पानी निकलने पर नाराज बच्चों ने अभिभावकों के साथ हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ब्लॉक एक गांव रूद्रपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बच्चों के पानी पीने के लिए एक हैंडपंप लगा है। विद्यालय में 50 बच्चे पढ़ते हैं। सहायक अध्यापक विपिन कुमार का कहना है कि विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है। बोतल में हैंडपंप का पानी भरा जाता है तो यह पानी कुछ देर के बाद पीला पड़ जाता है। करीब दो महीने से यह समस्या है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को भी मौखिक रूप से अवगत कराया गया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

शुक्रवार को बच्चों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया और समस्या का निराकरण कराने की मांग की। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी शामिल रहे। प्रदर्शन करने वालों में योगेंद्र सिंह, ग्रामीण धर्मपाल सिंह, महावीर सिंह, रूपचंद राणा, देवेंद्र सिंह, महेश कुमार, जसपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार,, विंटेश कुमार, कपिल कुमार, संजय, विजेंद्र, धर्मेंद्र, राजू, मोहित, रोहित, अंकित, अमित, ललित, कोशिंदर, अनिल, ओमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed