Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Transferred Rs 1.97 lakh to sister's account before death

Amroha News: मौत से पहले बहन के खाते में ट्रांसफर किए 1.97 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Transferred Rs 1.97 lakh to sister's account before death
बछरायूं। गांव महमदी निवासी गौरव ने मौत से पहले अपनी बड़ी बहन के खाते में 1.97 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। उसने दोनों बहनों से फोन पर भी बात की थी। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बुधवार को गौरव (25) का खून से लथपथ शव खेत में बने मकान में मिला था। पास में तमंचा पड़ा था। मौत से पहले उसने मोबाइल फोन रीसेट किया था। गौरव के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि गौरव की दोनों बहनों और परिजनों से बात की गई है। माना जा रहा है कि वह किसी बात को लेकर अवसाद में था, लेकिन उसने इसका जिक्र बहनों से नहीं किया। मौत से पहले उसने छोटी बहन पारूल से साढ़े पांच मिनट और बड़ी बहन रविता से भी फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गौरव ने मौत से पहले बहन रविता के खाते में 1.97 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed