फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   trala entered in railing of bridge

हाईवे पर मतवाली पुल की रैलिंग में घुसा तेज रफ्तार ट्राला, बड़ा हादसा होने से बचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
trala entered in railing of bridge
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्राला मतवाली नदी के पुल की रेलिंग में जा घुसा। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलवाकर वाहन को सीधा कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे यह हादसा हाईवे पर औद्योगिक चौकी क्षेत्र में मतवाली पुल पर हुआ। पलवल (हरियाणा) से बिलासपुर (रामपुर) जा रहा ट्राला बेकाबू होकर मतवाली नदी के पुल की रेलिंग में जा घुसा। हादसे में ट्राला का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्राला रेलिंग के पाइपों में फंस जाने के कारण नीचे नहीं गिरा। वहीं ट्राले में फंसे चालक सुखदेव पुत्र गुरमीत सिंह निवासी अमृतसर ने चीखना शुरू कर दिया। इस पर वहां आए लोगों ने उसे बाहर निकाला। हाईवे पर पुल की एक साइड में जाम लगना शुरू हो गया। इसी दौरान औद्योगिक चौकी इंचार्ज एसआई अशोक बाबू शर्मा भी वहां जा पहुंचे। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर रेलिंग में लटके ट्राले को सीधा कराया। सुबह नौ बजे ट्राले को वहां से हटाया जा सका। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। घटना का कारण तेज रफ्तार होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed