फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   trains late coz of fog

कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
trains late coz of fog
trains late coz of fog
अमरोहा। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण आए दिन ट्रेनों की लेट-लतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं। बुुधवार को अवध आसाम एक्सप्रेस आठ घंटे और सरयू यमुना छह घंटे की देरी से अमरोहा स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे और ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। बढ़ती सर्दी के बीच यात्रियों को घंटों ट्रेनों के इंतजार में स्टेेशन पर बैठना पड़ रहा है। बुधवार को भी ट्रेनें लेट रही हैं। गोहाटी से लालगढ़ को जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस (15909) आठ घंटे की देरी से अमरोहा पहुंची। जबकि जयनगर से अमृतसर को जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) छह घंटे की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने से रेलयात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। तापमान का स्तर गिरने से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed