{"_id":"6acfecb755e5fa5c2e0a3063","slug":"auto-rickshaw-driver-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-175548-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
Thu, 15 Oct 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं। मंगलवार की रात गजरौला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव लिसड़ी खुर्द निवासी तसलीम (38) ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। मंगलवार की रात वह गजरौला से ऑटो लेकर अपने गांव जा रहे थे। लौट रहे थे। ग्राम फत्तेपुर के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो के नीचे दबने से तसलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए गजरौला ले गए। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजन रोने लगे। पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।