फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor-trolley filled with mining soil caught, friend rescued the driver

Amroha News: खनन की मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी, चालक को छुड़ा ले गया साथी

Thu, 02 May 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley filled with mining soil caught, friend rescued the driver
गजरौला। खनन अधिकारी द्वारा पकड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को माफिया का साथी जबरन छुड़ा ले गया। खनन अधिकारी के साथ में आए होमगार्ड संग गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी मनीष यादव द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक डीएम से शिकायत की गई कि अटारी मुरीदपुर के जंगल में खनन किया जा रहा है। शिकायत पर वह मंगलवार की दोपहर दो बजे होमगार्ड शमशाद हुसैन और चालक के साथ अटारी मुरीदपुर के जंगल में गए। कुछ दूरी पर रास्ते में खड़े हो गए। इस बीच अटारी मुरीदपुर की तरफ से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली आती दिखाई दी। रोकने का इशारा करने पर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक दी। उनके साथी होमगार्ड ने ट्रैक्टर ट्राॅली पर बैठकर थाने ले चलने को कहा।
विज्ञापन

चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने की ओर मोड़ दिया। कुछ दूरी तक चलने पर एक बाइक सवार युवक आया। आरोप है कि उसने ट्रैक्टर-ट्राॅली रुकवा कर होमगार्ड के साथ हाथापाई करते हुए गाली गलौज की। उससे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरने को कहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसका कॉलर पकड़ कर ट्रैक्टर-ट्राॅली से उतार दिया और दरियापुर की तरफ लेकर भाग गया। खेतों के बीच से ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाकर मिट्टी हाईवे किनारे एक होटल के पीछे पलट दी। कुछ देर बाद एक बाइक सवार भी आ गया। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। खनन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अटारी मुरीदपुर निवासी संदीप औलख, ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक और बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed