{"_id":"65f0c47b77ad48ed350d2bc7","slug":"tractor-trolley-engaged-in-illegal-mining-caught-home-guard-beaten-up-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-115335-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, होमगार्ड से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, होमगार्ड से की मारपीट
विज्ञापन
अमरोहा। खनन निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ अवैध कर लाई जा रही मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। नाराज ट्रैक्टर चालक ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं मिट्टी को रास्ते में पलट दिया। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस चौकी ले आने की कोशिश करने पर आरोपी ने होमगार्ड को धक्के मार कर नीचे उतार दिया और ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से भाग निकला। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में लगातार मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सोमवार दोपहर खनन निरीक्षक परशुराम सुरेंद्र रामबरन ने अपने साथी होमगार्ड ध्यान सिंह के साथ अमरोहा कांठ रोड स्थित एबजाबाद के पास मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। ट्रैक्टर ट्राली पर कोई नंबर नहीं था। नाम पूछने पर चालक ने अपना नाम अंकित बताया। निरीक्षक ने ट्रैक्टर चालक से खनन संबंधित कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। लिहाजा पुलिस कार्रवाई के लिए खनन से लदे ट्रैक्टर ट्राली को मुनव्वरपुर चौकी ले जाने लगे। आरोप है कि तभी ट्रैक्टर के चालक ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी और मिट्टी को रास्ते में पलट दिया। जबकि ट्रैक्टर पर बैठे होमगार्ड को ट्रैक्टर से धक्के मार कर नीचे उतार दिया।
आरोप है कि आरोपी चालक द्वारा बिना अनुमति के मिट्टी की चोरी करके अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले में खनन निरीक्षक परसराम सुरेंद्र रामबरन की तहरीर पर अमित नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
आईपीसी की धारा 332, 353, 379 उत्तर प्रदेश अप खनिज परिहार नियमावली की धारा 3(1), 58, 72(6), खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।