फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Top ten two crooks caught in checking

चेकिंग में पकड़े टॉप टेन दो बदमाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Top ten two crooks caught in checking
चेकिंग में पकड़े टॉप टेन दो बदमाश
विज्ञापन

गजरौला पुलिस ने चेकिंग में पकड़े टॉप टेन में शामिल दो शातिर बदमाश
एक बदमाश वर्ष 2016 में गजरौला पुलिस हिरासत से हो गया था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला । टॉप-10 दो बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। एक बदमाश के खिलाफ शराब बनाकर उसकी तस्करी करने, चोरी करने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर सहित सहित 20 मुकदमे पंजीकृत हैं। जिनमें 17 मामले मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और तीन केस थाना गजरौला में दर्ज हैं। दूसरे बदमाश के खिलाफ पुलिस हिरासत से फरार होने, लूट, चोरी, गैंगस्टर, एनडीपीएस और घर में घुस कर किशोरी के साथ छेड़खानी करने व ब्लैकमेल करने सहित नौ मामले थाना गजरौला में पंजीकृत हैं। दोनों को पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी।
थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी श्योराज और नगर के मोहल्ला मायापुरी का अजीत वाल्मीकि शातिर अपराधी होने के साथ ही टॉप-10 में शामिल हैं। थाना पुलिस के आपराधिक इतिहास के मुताबिक अजीत वाल्मीकि थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 2014 और 15 में लूट के दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 2015 में उसने चोरी की घटना की। जिसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

2016 में वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। उस पर घर में घुस कर एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने, ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने का भी केस दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ शनिवार को कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र शर्मा ने उसे चामुंडा मंदिर के निकट से दबोच लिया। श्योराज के खिलाफ मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा आबकारी अधिनियम, अवैध शस्त्र रखने, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर सहित 17 मुकदमे दर्ज किए गए। गजरौला थाना पुलिस द्वारा भी उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए थे। उसे पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। शनिवार को उपनिरीक्षक उमेश गुप्ता को सूचना मिली कि मोहरका पट्टी को जाने वाले ढाल पर टॉप-10 में शामिल बदमाश श्योराज घूम रहा है। उन्होंने थाना पुलिस साथ ली और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि दोनों बदमाशों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed