{"_id":"6aa3046d89d3a0cd5c05515e","slug":"car-vandalized-after-collision-youth-and-children-beaten-up-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172642-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टक्कर के बाद कार में तोड़फोड़, युवक और बच्चों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टक्कर के बाद कार में तोड़फोड़, युवक और बच्चों को पीटा
विज्ञापन
अमरोहा। दरगाह शाहविलायत चौराहे पर मंगलवार शाम दो कारों की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि टक्कर मारने वाले युवक ने अपने साथियों को बुलाकर दूसरी कार सवार और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आशियाना कॉलोनी निवासी मेराज अली आठ सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे बच्चों के साथ कार से मंडी धनौरा जा रहे थे। एफआईआर के मुताबिक दरगाह शाहविलायत के सामने निजामपुर गरबी निवासी फुरकान की कार से उनकी कार में टक्कर हो गई। मेराज अली का आरोप है कि उन्होंने फुरकान से कार देखकर चलाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा और डंडा लेकर धमकाते हुए कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद फुरकान ने फोन कर करीब 10-12 युवकों को मौके पर बुला लिया। युवकों ने मेराज अली को कार से खींच लिया और उनके तथा बच्चों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि फुरकान और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।