{"_id":"6737cd109d720f39c30dc4e4","slug":"took-loan-on-the-pretext-of-getting-pension-swindled-rs-276-lakh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-129285-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेंशन बनवाने का झांसा देकर कराया लोन, 2.76 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेंशन बनवाने का झांसा देकर कराया लोन, 2.76 लाख उड़ाए
Sat, 16 Nov 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
गांव करनखाल में बुजुर्ग महिला को पेंशन बनवाने का झांसा देकर गांव के ही युवक ने धोखाधड़ी करते हुए उनके नाम से बैंक में लोन करा दिया। आरोपी ने 2.76 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल निवासी मुनीश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में कुछ दिन पहले बाहर गया था। इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने बुजुर्ग माता को विधवा पेंशन बनाने का झांसा दिया। माता को बैंक ले जाकर उनके नाम से लोन करा दिया। आरोपी ने लोक के 2.59 लाख रुपये और बचत खाते में पहले से जमा रकम जो 17 हजार रुपये धोखाधड़ी करके अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। मुनीष कुमार घर पहुंचे तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इस संबंध में आरोपी से शिकायत की गई तो अंजाम भुगतने की धमकी देकर भगा दिया। दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।