फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tomorrow voting day in phase 2

थमा चुनावी शोर, अब वोटिंग पर जोर

Mon, 13 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 13 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
tomorrow voting day in phase 2
चुनाव
दूसरे चरण का चुनावी शोर सोमवार को शाम पांच बजे से थम गया। अब कोई भी प्रत्याशी चुनावी क्षेत्र में रैली, जुलूस नहीं निकाल सकेगा। यदि ऐसा किया तो आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने सभी टीमों को अलर्ट कर दिया है। अब प्रशासन का पूरा ध्यान मतदान के दिन पर है। 
विज्ञापन


आचार संहिता लागू होते ही चुनावी शोर शुरू हो गया था। प्रत्याशी मैदान में उतर आए थे। पिछले एक माह से अधिक प्रत्याशी और उनके समर्थक क्षेत्र का तूफानी दौरा कर जनसंपर्क करने में जुटे हुए थे। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में दिग्गज नेताओं की बड़ी रैलियां, जनसभाएं हुई। जुलूस निकाला गया। रोड शो कर वोट मांगे। जिसके चलते क्षेत्र में चुनावी शोर रहा।
विज्ञापन


सोमवार की शाम पांच बजते ही दूसरे चरण का चुनावी शोर थम गया है। अब कोई भी प्रत्याशी या उनका समर्थक चुनावी क्षेत्र में जनसभा, रैली, जुलूस, रोड शो नहीं निकाल सकेगा। इस पर बंदिश रहेगा। रैली, व जनसभा की तो आचार संहिता का उल्लंघन मनाया जाएगा। सीधे प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रशासन ने आचार संहिता का पालन कराने को सभी टीमों को अलर्ट कर दिया है।  टीमें क्षेत्र में दौड़ रही हैं। सभी  पार्टी प्रत्याशियों पर कड़ी नजर रखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed