{"_id":"683a16bea5c09dc2c200991f","slug":"toll-tax-will-determine-the-distance-on-ganga-expressway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-140945-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर दूरी तय करेगी टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर दूरी तय करेगी टोल टैक्स
Sat, 31 May 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 31 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अमरोहा में अंतिम चरण में है। टोल बूथ भी बनाए जा रहे हैं। निर्माण से जुड़े अफसरों के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का प्रवेश फ्री रहेगा, लेकिन सफर पूरा करने के बाद जहां एक्जिट होंगे। वहां पर टोल टैक्स चुकाना होगा। यानी जितनी दूरी गंगा एक्सप्रेसवे पर तय की गई है, उतना ही टोल टैक्स चुकाना होगा। अमरोहा में 23.6 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर अब और भी सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से इसकी टोल टैक्स प्रणाली को स्पष्ट किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर टोल बूथ बनाए जा रहे है। यात्रियों को गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, जबकि टोल टैक्स का भुगतान सफर पूरा करने के बाद तय की गई दूरी के आधार पर करना होगा। यह व्यवस्था एक्सप्रेसवे के निर्माण से जुड़े अफसरों द्वारा स्पष्ट कर दी है।
इससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।टोल भुगतान प्रणाली को लेकर अफसरों ने बताया कि एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट पर वाहन की जानकारी दर्ज हो जाएगी, यानी वाहन को ‘ट्रेस’ कर लिया जाएगा। यह तकनीक सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक वाहन की यात्रा का रिकॉर्ड उपलब्ध रहे। वहीं, जब वाहन एक्सप्रेसवे से बाहर निकलेगा, तो चालक को टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। इस प्रणाली का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यात्रियों को केवल उतनी ही दूरी का टोल चुकाना होगा जितनी दूरी वह एक्सप्रेसवे पर तय करेंगे। अमरोहा में केवल मंगरौला में ही गंगा एक्सप्रेस वे पर प्रवेश और निकास द्वार बनाए जा रह हैं।
विज्ञापन
व्यापार, कृषि और पर्यटन को मजबूती देगा एक्सप्रेसवे
जिले के हसनपुर तहसील क्षेत्र के 24 गांवों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेसवे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों को राज्य के प्रमुख शहरों से जोड़ेगा, बल्कि व्यापार, कृषि और पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेगा। मेरठ से बदायूं तक गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण से जुड़े एक्सईएन अशोक मोगा का कहना है कि हसनपुर के मंगरौला में प्रवेश और निकास द्वार बनाए जा रहे है। निकास बिंदु पर टोल बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। जबकि, प्रवेश बिंदु पर वाहन ट्रैकिंग की व्यवस्था बनाने का काम चल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने से राज्य में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी, यात्रा का समय कम होगा और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
जिले में 93 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा
निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का जनपद में 93 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्य को पूरा करने के लिए तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। हसनपुर तहसील क्षेत्र के 24 गांवों से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे की जनपद में लंबाई करीब 23.6 किलोमीटर है। जनपद में पश्चिम की दिशा में कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि पूर्व की दिशा में पंडकी के पास कार्य तेजी से चल रहा है।
तैयार हो गया गंगा पुल
गंगा एक्सप्रेसवे पर पिपलौती से हापुड़ की सीमा को जोड़ने के लिए करीब एक किलोमीटर लंबा गंगा पुल भी तैयार हो गया है। अभी पिछले दिनों गढ़मुक्तेश्वर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी पुल पर पैदल चलकर निरीक्षण किया था। साथ ही उन्होंने कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए थे।
दो माह में काम पूरा करने का दावा
हसनपुर में गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। मेरठ से बदायूं तक के निर्माण कार्य के एक्सईएन अशोक मोगा का कहना है कि अगले दो माह में अमरोहा जिले के अंदर गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।