फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today Ramdol procession will be taken out in a grand manner in the city

Amroha News: आज शहर में भव्य रूप से निकाली जाएगी रामडोल शोभायात्रा

Sun, 17 Aug 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 17 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Today Ramdol procession will be taken out in a grand manner in the city
अमरोहा। शहर की ऐतिहासिक रामडोल शोभायात्रा आज निकाली जाएगी। उत्तर भारत की प्रमुख शोभायात्रा में शुमार रामडोल अंग्रेजी हुकूमत में शुरू हुई थी। करीब 118 वर्ष पहले मोहल्लों से डोले निकलते थे। वर्ष 1952 में शोभायात्रा को व्यापक रूप दिया गया। रामडोल शोभायात्रा की परंपरा 1906 में पड़ी थी। उस वक्त मोहल्लों से डोले निकाले जाते थे, जो रिसायत वाले मंदिर पर जाकर समाप्त होते थे। 1952 में तत्कालीन एसडीएम सीएम निगम की पहल पर इसे शोभायात्रा का रूप देकर रामडोल नाम दिया गया। आज शोभायात्रा में तमाम प्रदेशों की झांकियां शामिल होती है। कुछ घंटों में पूरी होने वाली शोभायात्रा को अब निकलने में 16 से 20 घंटे लगते हैं।
विज्ञापन

शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिहाज से पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का खाका खींच लिया है। करीब 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों के अलावा दो ड्रोन कैमरों की मदद से पूरी शोभायात्रा की निगरानी की जाएगी। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिहाज से 20 ट्रैफिक पुलिस की तैनाती अलग से की गई है। शोभायात्रा रूट पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। रामडोल कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा रविवार दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला कोट स्थित रियासत वाले मंदिर से महाआरती के बाद शुरू होगी जो अपने तयशुदा मुख्य मार्गों से होती हुई देर रात मोहल्ला लकड़ा स्थित यादव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में लगभग 150 झांकियों के अलावा भगवान कृष्ण का डोला और बैंड शामिल होगा।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस-प्रशासन ने शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी इंतजाम कर लिए हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव करा दिया है। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। भीड़भाड़ व मिश्रित आबादी से जुड़े इलाकों में सादी वर्दी में भी छतों और ऊंची बिल्डिंगों पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा में 10 निरीक्षक, 40 उपनिरीक्षक, 125 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, 55 महिला कांस्टेबल, 20 ट्रैफिक पुलिसकर्मी के अलावा दो फायर टैंकर के साथ स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। रामडोल शोभायात्रा की शुरुआत मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत वाले मंदिर से लड्डू गोपाल की महाआरती के साथ होगी। जिसमें डीएम निधि गुप्त वत्स, एसपी अमित कुमार आनंद, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक अफसर व नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed