{"_id":"68f2b20a3416e3462807b54d","slug":"today-is-the-last-day-of-the-trade-fair-the-dm-also-bought-indigenous-products-with-his-family-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-149951-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रेड फेयर का आज अंतिम दिन, डीएम \nने भी परिवार संग खरीदे स्वदेशी उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रेड फेयर का आज अंतिम दिन, डीएम ने भी परिवार संग खरीदे स्वदेशी उत्पाद
Sat, 18 Oct 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रामलीला मैदान में चल रहे अमरोहा ट्रेड फेयर अपने अंतिम चरण में है। शनिवार को इसका समापन होगा। पिछले 10 दिनों से आयोजित हो रहे मेले में हर रोज अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेड फेयर में स्वदेशी उत्पाद लोगों को खूब भा रहे हैं। बृहस्पतिवार रात डीएम निधि गुप्ता वत्स भी परिवार समेत फेयर में पहुंचीं और स्वदेशी उत्पाद खरीदे।
उद्योग विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा व मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। नौ अक्तूबर से शुरू हुए इस ट्रेड फेयर का शनिवार को अंतिम दिन है। मेले में हर रोज भीड़ उमड़ रही है। मेले में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। बच्चों के मनोरंजन के साधन भी वहां मौजूद हैं तो खानेपीने की चीजों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह, खादी ग्रामोद्योग, हथकरघा, हैंडलूम, एफपीओ ओडीओपी के उत्पाद के स्टॉल भी लगाए गए हैं। नौ दिन से चल रहा ट्रेड फेयर अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स परिजनों व बच्चों के साथ ट्रेड फेयर में पहुंची और आम आदमी की स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी भी की। संवाद