फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today is the last day for withdrawal of nominations.

Amroha News: आज नाम वापसी का आखिरी दिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for withdrawal of nominations.
अमरोहा। अमरोहा लोकसभा चुनाव के लिए आज नाम वापसी का आखिरी दिन है। तीन बजे के बाद चुनावी मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा। नामांकन निरस्त होने के बाद फिलहाल इस सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं।
विज्ञापन

अमरोहा में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए आज मैदान में बने रहने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। नाम वापसी करने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। 28 मार्च से 4 अप्रैल तक चली नामांकन प्रक्रिया के तहत कुल 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा कराया था। जिसके बाद नामांकनपत्रों की जांच में नौ नामांकन निरस्त कर दिए गए थे। फिलहाल अमरोहा सीट के लिए भाजपा के कंवर सिंह तंवर, कांग्रेस-सपा गठबंधन के दानिश अली एवं बसपा के डॉ. मुजाहिद हुसैन समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज तीन बजे तक होने वाली नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। तीन बजे के बाद बचे हुए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----

नौ नामांकन हो चुके खारिज
जांच के दौरान नौ नामांकन अपूर्ण पाए जाने पर खारिज किए जा चुके हैं। अमरोहा सीट के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे। जांच के बाद निर्दलीय अमीचंद, तसब्बुर अजान, राम अवतार, राजपाल सैनी, अजयपाल सिंह, भारतीय जवान किसान पार्टी के विजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी के रमेश, राष्ट्रीय जनसंचार दल के वीर सिंह, जनहित पार्टी प्रगतिशील की अंजू चौहान के नामांकन खारिज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

ये प्रत्याशी हैं मैदान में
नौ नामांकन खारिज होने के बाद 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। हालांकि प्रत्याशियों की सही स्थिति नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल भाजपा के कंवर सिंह तंवर, कांग्रेस-सपा के दानिश अली, बसपा के डॉ. मुजाहिद हुसैन, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के सुहैल हैदर, निर्दलीय कुशाग्र, नरेंद्र सिंह, कुमदेश कुमार, काशिफ हुसैन, जीतपाल राणा, दानिश पुत्र नफीस, सुरेश, नईमुद्दीन ही चुनाव मैदान में बचे हैं। तीन बजे नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा।
---

नाम वापसी के लिए आज तीन बजे तक का समय निर्धारित है। तीन बजे के बाद शेष बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा।
- राजेश कुमार त्यागी, डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed