{"_id":"61c37f8f244098224207ec99","slug":"today-21-976-cardholders-get-the-opportunity-of-grain-mustard-gram-salt-and-oil-jpnagar-news-mbd413563565","type":"story","status":"publish","title_hn":"21,976 कार्डधारकों को गेहूं, चावल, चना, नमक और तेल का मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21,976 कार्डधारकों को गेहूं, चावल, चना, नमक और तेल का मौका आज
विज्ञापन
राशन कार्डधारकों को दिसंबर महीने के प्रथम चक्र के राशन के उठान की अंतिम तिथि 23 दिसंबर यानी आज है।
जिले के 21,976 कार्डधारकों को गेहूं, चावल, चना, नमक और तेल के पैकेट हासिल करने का मौका है। सुबह छह से रात नौ बज तक कोटेदार से निर्धारित खाद्य सामग्री हासिल कर सकते हैं। घटतौली पर कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने बताया कि जिले में 3,27,099 राशन कार्डधारक हैं बुधवार तक कुल 3,05,123 कार्डधारकों को खाद्य सामग्री वितरित कर दी गई है। कार्डधारक को प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो गेहूं-चावल के अलावा एक किलो चना, एक किलो नमक और रिफाइंड तेल के पैकेट भी मुफ्त में बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि 93.31 प्रतिशत कार्डधारक खाद्य सामग्री हासिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोटेदारों को निर्देशित किया गया है। गड़बड़ी पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।