फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   to see incomlete stadium, dm became angry

स्टेडियम: इतने दिन हो गए, काम नहीं हुआ, यह लापरवाही का नतीजा है:डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
to see incomlete stadium, dm became angry
अमरोहा। निर्माणाधीन स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने अधूरा काम देखकर नाराजगी जताई। जिला क्रीड़ा अधिकारी से कहा कि इतने दिन हो गए फिर भी स्टेडियम का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ। यह तो घोर लापरवाही हैै। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी से स्पष्ट कहा, दस जुलाई तक हरहाल में काम हो जाना चाहिए अन्यथा निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर में स्टेडियम का निर्माण 2018 को शुरू हुआ था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। बुधवार को जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने अमरोहा में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जब उन्हें पता चला कि निर्माण शुरू हुए तीन साल बीत चुके हैं तो उन्होंने नाराजगी जताई। जिला क्रीड़ा अधिकारी व कार्यदायी संस्था से आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि 734.52 लाख की लागत से बनाए जा रहे इस स्टेडियम का कार्य हर हाल में 10 जुलाई तक हो जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए कहा कि इस स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य में मुख्य भवन, श्रेणी 3 का 01 आवास के फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है, ओवरहेड टैंक ट्यूबवेल व सबमर्सिबल पंप का कार्य पूर्ण हो गया है, रोड एवं पार्किंग का कार्य प्रगति पर है। स्ट्रीट लाइट, बाह्य विद्युत कनेक्शन का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है जिसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा। बताया कि 723 रनिंग मीटर लंबाई में रिटेनिंग वॉल व सुपरस्ट्रक्चर में चिनाई का कार्य पूर्ण हो गया है और प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल, जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन संबंधित कार्यदायी संस्था सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed