फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   TMU bus vandalized, 25 thousand reward arrested for assaulting girl students

टीएमयू की बस में तोड़फोड़, छात्रा-छात्राओं से मारपीट में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
TMU bus vandalized, 25 thousand reward arrested for assaulting girl students
अमरोहा देहात थाना पुलिस की गिरफ्त में दिवाकर। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। टीएमयू की छात्राओं पर फब्तियां कसने और विरोध करने पर बस पर पथराव व छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस शिक्षक सहित छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

16 सितंबर की दोपहर बाद करीब साढ़ेे तीन बजे टीएमयू की बस छात्र-छात्राओं को लेकर अमरोहा से यूनिवर्सिटी जा रही थी। बस कैलसा में रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी थी। तभी दो बाइकों पर सवार चार-पांच युवक बस में बैठी छात्राओं पर फब्तियां कसने लगे थे। छात्र-छात्राओं ने इसका विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज की थी। आरोपियों ने बस पर पथराव और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट भी की थी। इस बवाल में छात्र मोहम्मद आदिल सहित कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। टीएमयू के सिक्योरिटी अफसर अबनेश सिंह की तहरीर पर बाइक नंबरों के आधार पर चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि प्रकरण में शामिल विवेक यादव, टिंकू और गुरिंदर उर्फ गोलू, अभिषेक चौधरी उर्फ छोटू, शिक्षक सनी और उपेंद्र कर जेल भेजा जा चुका था। जबकि वांछित आरोपी दिवाकर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed