फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigridham buzzed with influx of devotees

Amroha News: श्रद्धालुओं के सैलाब से गुलजार हुआ तिगरीधाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tigridham buzzed with influx of devotees
तिगरीधाम। श्रद्धालुओं के सैलाब और मीना बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़ से तिगरी गंगा मेला गुलजार हो गया। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। झूले व हिंडोले पर झूल कर मनोरंजन किया। वहीं बच्चे खेल तमाशे के साथ ही मिकी माउस पर चढ़ने उतरने में मशगूल रहे। आइसक्रीम की दुकान पर बच्चों की भीड़ लगी रही। दिन छिपते ही मेला रोशनी से जगमग हो गया।
विज्ञापन

तिगरी में गंगा तट पर लगा मेला शुक्रवार को पूरे यौवन पर पहुंच गया। मेले में इस कदर भीड़ उमड़ी कि दूर-दूर तक भी खाली स्थान नहीं दिखाई दे रहा था। मेले में भीड़ का सैलाब उमड़ा नजर आ रहा था। जहां अब तक मीना बाजार सुनसान रहता था, वह भी महिलाओं के कारण गुलजार हो गया। हरेक दुकान पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। वहीं झूले व हिंडोले पर झूल कर मनोरंजन किया। बच्चों ने चाट पकौड़ी के साथ आइसक्रीम का आनंद लिया। मिकी माउस पर मनोरंजन करने के साथ ही वैगन ट्रेन पर सवार हुए। ऊंट की सवारी का भी आनंद लिया। दिन छिपते ही मेला दूधिया रोशनी से जगमग हो उठा।
विज्ञापन








तिगरी गंगा मेले का हुआ विहंगम दृश्य

शुक्रवार को कई किमी के दायरे में बसे तंबुओं के शहर की ऊंचे स्थान पर चढ़ कर फोटो कैमरे में कैद की गई। जिसमें ऐसा विहंगम दृश्य सामने आया, जिसने मन मोह लिया। दूर-दूर तक बसे तंबुओं के शहर में हिंडोले व झूले साफ दिखाई दे रहे थे। शाम को लाइट जली तो तंबुओं का शहर दूधिया रोशनी से जगमग हो गया। जिससे मेले का दृश्य और विहंगम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed