फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri: Preparation of tent house and food corner

तिगरी : टेंट हाउस व फूड कॉर्नर की तैयारी

Wed, 15 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 15 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Tigri: Preparation of tent house and food corner
अमरोहा। तिगरी मेले के आयोजन को तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, तैयारियों की रफ्तार अभी भले ही धीमी हो लेकिन मेले को भव्य रूप दिए जाने की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। प्रशासन मेले में इस बार निजी टैंट हाउस की व्यवस्था भी कर रहा है। इसके लिए पांच बीघा जमीन की नीलामी की जानी है। इसके अलावा फूड कॉर्नर की सुविधा भी तिगरी मेले में रखी जाएगी।
विज्ञापन


तिगरीधाम में प्रशासन द्वारा हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में अमरोहा व गैर जनपदों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी करीब 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले के आयोजन को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह को मेला नोडल अधिकारी व मंडी धनौरा की एसडीएम विभा श्रीवास्तव को मेला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अलग-अलग विभागों को तैयारियों को दुरूस्त करने का जिम्मा दिया गया है। सोमवार को डीएम ने मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए काम की गति धीमी पाते हुए नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


गंगा के कटान के कारण हालांकि मेला स्थल के लिए पिछले साल की तुलना में जगह कम हुई है लेकिन इसके बाद भी मेले की भव्यता को बनाए रखने के लिए सुविधाओं को बढ़ाए जाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसी के तहत मेले में टैंट हाउस की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए पांच बीघा जमीन की आज नीलामी प्रक्रिया की जाएगी। जिसमे टैंट हाउस तैयार किए जाएंगे। जिसमें सभी सुविधाओं के साथ निजी इस्तेमाल के लिए किराये पर दिया जा सकेगा। इसके अलावा मेले में फूड कॉर्नर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एहतियात के तौर पर इस बार घाटों पर सिंचाई विभाग के एई की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हुआ गन्ना कटाई का काम

मेला स्थल के पास खड़ी गन्ने की फसल भी तैयारियों में बाधा बन रही है। मेले का आयोजन शुरू होने में लगभग दस दिनों का समय शेष है। लेकिन मेला स्थल के आस-पास खड़ी गन्ने की फसल न कटने के कारण तैयारियां शुरू नहीं हो पा रही थी। सोमवार को अपने निरीक्षण के दौरान डीएम ने खेतों को खाली कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मंगलवार को गन्ने की फसल को कटवाना शुरू दिया गया।




तिगरी मेले का भव्य आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। समय रहते सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया जाएगा। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article