फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Fair: DM's appeal: Keep the fair site clean

तिगरी मेला : डीएम की अपील : साफ-सुथरा रखें मेला स्थल

Tue, 28 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Tigri Fair: DM's appeal: Keep the fair site clean
अमरोहा। ऐतिहासिक तिगरी मेले की मंगलवार से विधिवत शुरुआत हो रही है। दस दिन मेले में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहेगा। मुख्य स्नान पांच नवंबर को होगा। मेले में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका व पंचायत राज विभाग के सफाईकर्मी लगाए गए हैं। साफ-सफाई के लिए सात सफाई सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। डीएम ने श्रद्धालुओं में मेले में सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

तिगरी मेले को छह जोन में बांटा गया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए भी चार जोन बनाए गए हैं। भैयादूज के बाद से ही मेला स्थल पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। गंगा के किनारे तंबुओं का शहर बसने लगा है। लोगों ने डेरे जमा लिए हैं। प्रशासन भी मेले में व्यवस्थाओं को लगातार दुरुस्त करने का काम कर रहा है। सफाई व्यवस्था की दृष्टि से मेला स्थल को जीरो वेस्ट घोषित किया गया है। इसके लिए दो एमआरएफ सेंटर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

साफ-सफाई के लिए 1500 सफाईकर्मियों की तैनाती भी की गई है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने भी श्रद्धालुओं से मेले में पहुंचने की अपील करते हुए मेले में किसी भी तरह की प्लास्टिक का इस्तेमाल न करते हुए सफाई व्यवस्था में सहयोग करने को कहा है। साथ ही कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed