फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri fair concluded peacefully amid tight security, police administration heaved a sigh of relief

Amroha News: कड़ी सुरक्षा के बीच तिगरी मेला सकुशल संपन्न, पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Tigri fair concluded peacefully amid tight security, police administration heaved a sigh of relief
अमरोहा।
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच तिगरी मेला सकुशल संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इक्का-दुक्का घटना को छोड़कर कोई बड़ी घटना मेले में नहीं हुई। सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरे से इस बार मेले की निगरानी की। इससे पुलिस को दुर्घटनाएं रोकने में मदद मिली। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सात दिन लगातार 24 घंटे मुस्तैदी से ड्यूटी देकर अपने कर्तव्यों को अंजाम दिया।
लाखों की संख्या में तिगरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पुलिस के लिए आसान नहीं था। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने स्वयं मेले की कमान संभाली। मेले में मेला कोतवाली का संचालन शुरू कराते हुए गंगा घाटों के साथ मेले में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछवाया और हर पल मेला स्थल के चप्पे-चप्पे की निगरानी की। मेले में कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए कंट्रोल रूम में फुल साइज एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई। जिस पर मेले की पल-पल की अपडेट मिलती रही। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एनडीआरएफ की टीम के साथ नावों पर पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई। घाटों पर सुरक्षा उपकरणों के साथ रेस्क्यू टीमों को भी 24 घंटे एक्टिव मोड पर रखा गया। यही वजह रही कि लाखों श्रद्धालुओं से जुड़े मेले में इस बार किसी के डूबने की कोई घटना सामने नहीं आई।
विज्ञापन

पुलिस ने मेले में 115 बिछड़ों को मिलाया
पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत मेले में गुम हुए करीब 90 बच्चों, 15 महिलाओं और 10 बुजुर्गों को तलाशकर उनके परिजनों से मिलवाया। वहीं, जाम की समस्या से निपटने के लिए मेले में पार्किंग की भी व्यवस्था की गई। मेले में यातायात पुलिसकर्मियों ने अपनी डयूटी को बखूबी अंजाम दिया। यातायात कर्मियों को साठ आयरन बैरियर, पचास फ्लैशर, चालीस बैटन टार्च, दो सौ पचास रिफ्लेक्टिव जैकेट, तीन ट्रैफिक आईलैंड से लैस किया। पुलिस ने जहां एक सौ दस बाइक को सीज किया तो वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 35 बाइक का चालान करते हुए 130 प्रेशर हार्न कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed