फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Dham Mela: Changing rooms should be made for women at the ghats

तिगरी धाम मेला: घाटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएं चेंजिंग रूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि तिगरी गंगा मेले में महिलाओं को कपड़े बदलने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए पर्याप्त चेंजिंग रूम बनाए जाएं। सफाई कर्मचारियों को एक कलर्ड ड्रेस दी जाए ताकि दूर से ही उनकी पहचान हो सके।वह शनिवार को तिगरी गंगा मेला की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को एक कलर्ड ड्रेस दिया जाए ताकि दूर से ही उनकी पहचान हो सके।

विज्ञापन
Tigri Dham Mela: Changing rooms should be made for women at the ghats

विस्तार

डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि तिगरी गंगा मेले में महिलाओं को कपड़े बदलने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए पर्याप्त चेंजिंग रूम बनाए जाएं। सफाई कर्मचारियों को एक कलर्ड ड्रेस दी जाए ताकि दूर से ही उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन

वह शनिवार को तिगरी गंगा मेला की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग को आवंटित दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक समय से निर्वहन किया जाए। अस्थाई सड़कों का समतलीकरण समय से कर दिया जाए। टिन फेंसिंग, वरिकेडिंग, मचान, घाटों का निमार्ण, नलकूप निर्माण, नाव, मल्लाह, गोताखोर के टेंडर की प्रकिया 24 सितंबर तक कर ली जाए। सभी विभाग टेंडर मंगलवार तक अवश्य निकाल दें। 30 सितंबर तक फाइनल कर दिया जाए। सफाई की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। शौचालय पर्याप्त बनाया जाए, सफाई बेहतर हो गुणवत्ता पूर्ण हो।
विज्ञापन

महिलाओं को कपड़े बदलने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए पर्याप्त चेंजिंग रूम बनाए जाएं, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को एक कलर्ड ड्रेस दिया जाए ताकि दूर से ही उनकी पहचान हो सके। उपजिलाधिकारी निर्देशित करते हुए कहा कि तिगरी क्षेत्र में जो भी फसल खड़ी हुई है, उसको शीघ्र ही कटवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। 26 सितंबर को पित्र अमावस्या, पित्र विसर्जन होना है, उसके लिए भी मेला क्षेत्र में लाइट, गोताखोर, नावों की व्यवस्था कर दी जाए। बल्लियों से गहराई वाले स्थलों को चिन्हित कर दिया जाए। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था बहुत ही बेहतर हो ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को स्नान करने में समस्या ना हो। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अधिशासी अभियंता, जलनिगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed