{"_id":"5824c9334f1c1b7304b37e31","slug":"tigari-fair-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेले का आगाज, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेले का आगाज, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
ककोड़ा का मेला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल श्रद्धालुओं के कल्पवास के लिए तिगरी किनारे गंगा तट पर लगने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक पूर्णिमा मेले का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। मंडलायुक्त एल वैंक्टेश्वर लू और जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने हवन में आहुति और मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर इसका औपचारिक उद्घाटन किया।
इसी के साथ पूरा गंगा तट मां गंगे के जयघोष से गूंज उठा। उद्घाटन के अवसर पर प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। सर्व प्रथम सदर गेट से सटे मुख्य गंगा घाट पर हवन का आयोजन किया गया। पुजारी अनिल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दिलाईं।
मुख्य अतिथि मंडलायुक्त और जिला पंचायत अध्यक्षा समेत डीआईजी ओंकार सिंह, जिलाधिकारी वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक एस चन्नप्पा, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, श्रमायुक्त सरजीत सिंह ने हवन में आहुतियां दीं।
विज्ञापन
बाद में मुख्य अतिथि ने मां गंगा की आरती की। नाव की सवारी कर मां गंगा का पुष्प के साथ दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्यामवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति भूपेंद्र सिंह, महेेश कुमार, राजेश सैनी, राजीव तरारा रहे।