फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   thursday is the coldest day in four years

चार साल के चार दिन में सबसे ठंडा रहा गुरुवार

Fri, 05 Jan 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। Updated Fri, 05 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
thursday is the coldest day in four years
अमरोहा में गुरूवार की देर शाम कड़ाके की ठंड के चलते गांधी मर्ति चौरहे पर पसरा सन्नटा
नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने भी करवट ली है। पिछले दो दिनों से हांड कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। ये कंपकंपी यूं नहीं आई है। पिछले चार साल में जनवरी के चार दिन में ये गुरुवार सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। दिन का तापमान जहां 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है वहीं रात का तापमान 6 डिग्री हो गया है। जबकि वर्ष 2017, 2016 और 2015 में जनवरी की शुरुआत में ऐसी ठंड नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन

इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। क्या बूढ़ा क्या जवान हर कोई इस ठंड में हिल गया है। हांड कंपाने वाली इस ठंड में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। एक जनवरी यानी साल का पहले दिन अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस मांपा गया है। इस ठंड के बीच नए साल का आगाज हुआ। दो जनवरी को भी यही तापमान बरकरार रहा। लेकिन तीन और चार जनवरी को दिन के तापमान एकदम से लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 15 और 12 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं तीन जनवरी को रात का तापमान तो छह डिग्री से भी कम रहा। फिलहाल पिछले चार साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल जनवरी की शुरुआत में सबसे अधिक ठंड है। वर्ष 2017 में चार जनवरी तक 26 से 6 डिग्री के बीच तापमान रहा। जबकि 2016 में 25.2 से 7.8 और 2015 में 21.8 से 6.6 डिग्री के बीच तापमान मापा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed