{"_id":"6ae65c1add16ccf2240c1527","slug":"cage-set-up-to-capture-leopard-that-attacked-two-people-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176890-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो लोगों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो लोगों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजरा
विज्ञापन
अमरोहा। गांव रघुनाथपुर के जंगल में दो दिन के भीतर दो लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। शुक्रवार शाम टीम ने ग्रामीणों के साथ गश्त और निगरानी शुरू कर दी। लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। विभाग ने खेतों पर जाते समय सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।
गांव निवासी किसान कुलदीप सिंह पर बुधवार शाम कैलसा के साप्ताहिक बाजार से बाइक पर लौटते समय तेंदुए ने झपट्टा मार दिया था। अगले दिन गुरुवार शाम अखिलेंद्र सिंह का बेटा आयुष ट्यूशन से स्कूटर पर घर लौट रहा था। रास्ते में तेंदुए ने उस पर हमला किया, जिससे स्कूटर का सीट कवर फट गया।
शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने तेंदुए को रास्ते में खड़ा देखा। सूचना पर शाम को वन विभाग की टीम पहुंची और जंगल में पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू कर दी।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम लगातार गश्त कर रही है। ग्रामीणों को अकेले खेतों पर न जाने और तेंदुए की गतिविधि दिखने पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।