फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three youths caught roaming in a stolen car caught

चोरी की कार में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three youths caught roaming in a stolen car caught
गजरौला में पुलिस की गिरफ्त में चोरी की कार समेत पकड़े गए तीन युवक। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। औद्योगिक चौकी पुलिस ने हाईवे पर कार में घूम रहे तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से तमंचा और दो चाकू भी बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि चोरी की कार में घूम रहे तीनों युवक यहां लूट अथवा वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए दो युवकों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि औद्योगिक चौकी इंचार्ज एसआई अशोक बाबू शर्मा अपनी टीम के साथ शनिवार की रात हाईवे पर श्री राममंदिर के निकट गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वहां खड़ी सफेद रंग की वरना कार को देख रुक गए। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने संदेह होने पर कार के कागज दिखाने को कहा। इस पर वे सकपका गए। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू भी बरामद हुए। इसके बाद उन्हें पकड़कर थाने लाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए मोहम्मद नाजिम, फैहज उर्फ फैहद और दानिश निवासी गढ़ी सलेमपुर थाना कांठ (मुरादाबाद) का संबंधित धाराओं में चालान किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्व में मोहल्ला नाईपुरा स्थित सादल्लेपुर रोड पर एक कार चोरी हुई थी। सीसीटीवी में कार चोरी करने वाले बदमाश और उनकी वरना कार की फोटो कैद हो गई थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोग वाहन चोर गिरोह के भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed