फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three suspected found in amroha one sample sent for test

कोरोना आशंकित तीन मिले, एक का सैंपल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
three suspected found in amroha one sample sent for test
अमरोहा। जनता कर्फ्यू से पहले शनिवार को जिले में कोरोना वायरस के तीन आशंकित मरीज मिले हैं। एक आशंकित मरीज को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जबकि दो आशंकितों को वैंकेटेश्वरा यूनिवर्सिटी के होम क्वारंटाइन में रखा गया है। एक आशंकित का सैंपल लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। तीनों आशंकित यूके, साउथ कोरिया और दुबई से लौटे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना आशंकित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर की एक युवती यूके में एमबीए की पढ़ाई करती है। वह यूके से 17 मार्च को अपने घर लौटी। वह घर पर ही होम क्वारंटाइन में थी। सर्दी जुकाम सर्द की शिकायत होने पर शनिवार को युवती को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां सर्विलांस टीम ने युवती का सैंपल लिया। जिसे जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया। वहीं जिले का युवक शुक्रवार को साउथ कोरिया से लौटा है। युवक वहां पढ़ाई करता है। डाक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे वैंकेटेश्वरा अस्पताल में बनाए गए होम क्वारंटाइन में भेज दिया। इसके अलावा शनिवार सुबह एक युवती दुबई से लौटी। युवती दुबई में होटल में काम करती है। इस युवती को भी होम क्वारंटाइन में रखा गया है। होम क्वारंटाइन में रखे गए दोनों आशंकितों का अभी नमूना नहीं लिया गया। फिलहाल दोनों सामान्य हैं। कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed