फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people, including a child, were bitten by snakes at different locations.

Amroha News: अलग-अलग स्थानों पर बच्चे समेत तीन को सांप ने डसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a child, were bitten by snakes at different locations.
हसनपुर। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने की तीन घटनाओं से हड़कंप मच गया। रूखालू में अमरूद के पेड़ पर चढ़े मजदूर को सांप ने डस लिया, जबकि पुटसल में चारपाई पर लेटी महिला और हसनपुर की गोकुल धाम कॉलोनी में घर के पास खेल रहे नौ वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। तीनों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव रूखालू निवासी जयपाल सिंह का 28 वर्षीय बेटा मिंटू सिहाली जागीर स्थित नर्सरी में मजदूरी करता है। शनिवार दोपहर वह अमरूद के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ में छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया। उसकी चीख सुनकर आसपास काम कर रहे मजदूरों ने उसे नीचे उतारा और सीएचसी पहुंचाया। दूसरी घटना गोकुल धाम कॉलोनी में हुई। बाबू का नौ वर्षीय बेटा अरकान दोपहर करीब दो बजे घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके बाएं हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से रेफर कर दिया गया। तीसरी घटना गांव पुटसल में हुई। देवेंद्र की 35 वर्षीय पत्नी सरिता सुबह घर में चारपाई पर लेटी थीं। इसी दौरान सांप चारपाई पर चढ़ आया और उनके हाथ में डस लिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


--------
अलग-अलग समय में तीन लोगों को सर्पदंश के बाद सीएचसी लाया गया। तीनों को एंटी वेनम देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
-डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी
-------------
सलाह: सर्पदंश पर क्या करें और क्या न करें

क्या करें:
-मरीज को शांत रखें और उसे बिल्कुल हिलने-डुलने न दें।
-डसे हुए हिस्से (हाथ या पैर) को शरीर के दिल के स्तर से नीचे रखें।
-बिना समय गंवाए मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं और एंटी-वेनम लगवाएं।
-डसे हुए स्थान के गहने, अंगूठी या टाइट कपड़े तुरंत उतार दें।
क्या न करें:
-प्रभावित हिस्से पर चीरा (कट) न लगाएं और न ही मुंह से जहर चूसने की कोशिश करें।
-डसे हुए अंग को रस्सी या कपड़े से कसकर न बांधें, इससे रक्त प्रवाह रुक सकता है।
-तांत्रिक, झाड़-फूंक या देसी इलाज के चक्कर में समय बर्बाद न करें।
-मरीज को शराब, चाय, कॉफी या बिना डाक्टर की सलाह के कोई दवा न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed