फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three more people found corona infected in the district including health workers

तीन लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three more people found corona infected in the district including health workers
जिले में धीरे-धीरे कोरोना की चेन जुड़ गई है। बुधवार को फिर तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं विदेश यात्रा करके लौटने वालों का सिलसिला जारी है। अब तक कुल 435 लोग आ चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को जनपद में 8 और लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। सर्विलांस की टीम ने विदेश यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। सभी यात्रियों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। अब तक विदेश से लौटने वालों की संख्या 435 हो गई है। इनमें से 14 लोग लापता हैं, उनके फोन नंबर बंद हैं। उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1103 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 342 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 711 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा भेजे गए हैं। जिसमें जिला अस्पताल का एक स्वास्थ्य कर्मी, जोया व अमरोहा नगर के दो युवक भी संक्रमित मिले हैं। सभी होम क्वारंटीन करा दिया गया है। सभी की हालत सामान्य है। वहीं 142 बूथों पर 10921 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed