फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three dead, including young man from Corona, 212 people infected

कोरोना से युवक समेत तीन की मौत, 212 लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three dead, including young man from Corona, 212 people infected
अमरोहा। कोरोना के कहर अब कम होने लगा है। बुधवार को युवक समेत तीन लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में अमरोहा के एक और धनौरा के दो लोग शामिल हैं। वहीं, हसनपुर के गांव के आठ और अमरोहा के गांव के 17 लोग संक्रमित है। इसके साथ ही दो शिक्षक भी संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा 212 संक्रमित हैं जबकि 533 स्वस्थ होकर घर को लौट गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि बुधवार को गजरौला में 21, धनौरा में 32, हसनपुर में 33, जोया में 44 और अमरोहा में 82 संक्रमित सामने आए हैं। यह लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। इन लोगों का इलाज चल रहा है। इन लोगों को मेडिकल कीट बांटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर की 689 की जांच में 105 संक्रमित हैं इसके अलावा एंटीजन से 892 का परीक्षण हुआ जिसमें 61 संक्रमित सामने आए हैं। ट्रूनेट के 32 की जांच में नौ संक्रमित हैं इसके साथ ही निजी लैब में नौ पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 212 संक्रमित हैं इसके साथ ही 533 संक्रमित और 3,607 सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि हसनपुर के एक गांव में आठ, अमरोहा के कोविड अस्पताल में दो, कलक्ट्रेट के दो जबकि, जिला अस्पताल के एक कर्मचारी संक्रमित है इसके साथ ही एक गांव में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं इसके साथ ही गजरौला की फैक्टरियों में क्रमश: दो-दो कर्मचारी संक्रमित है इसके साथ ही दो शिक्षक भी हैं। वहीं जोया टोल प्लाजा के तीन, एक गांव के नौ लोग, रहरा सीएचसी की स्टाफ नर्स, धनौरा के शुगर मिल के तीन कर्मचारी और धनौरा थाना में एक सिपाही संक्रमित है। उन्होंने बताया कि मृतकों में अमरोहा का 37 वर्षीय युवक, धनौरा के 40 और 45 वर्षीय व्यक्तियों की मौत हुई है।
विज्ञापन

यह है आंकड़ा
संक्रमित----212
स्वस्थ्य-----533
मृतक------3
सक्रिय-----3,607
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed