फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three bike-riding friends injured after colliding with unknown vehicle, one died during treatment

अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार तीन दोस्त घायल, एक की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार तीन दोस्त घायल, एक की उपचार के दौरान मौतगजरौला।जिला अस्पताल से एक को मेरठ रेफर कर दिया गया।सुशील और विमल शाहजहांपुर के हैं, जबकि विक्की पानीपत का रहने वाला था।

विज्ञापन
Three bike-riding friends injured after colliding with unknown vehicle, one died during treatment

विस्तार

अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार तीन दोस्त घायल, एक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

गजरौला। पानीपत से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। बाइक सवार तीनों दोस्त घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से एक को मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

थाना पुलिस ने बताया कि नाईपुरा के सामने अज्ञात वाहन से टकराकर एक बाइक पर सवार तीन युवकों के घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को तीन युवक घायल पड़े मिले। बराबर में उनकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। पुलिस घायलों को सीएचसी में लाई। जहां पर तीनों ने अपने नाम विक्की, विमल और सुशील बताए। सुशील और विमल शाहजहांपुर के हैं, जबकि विक्की पानीपत का रहने वाला था। तीनों दोस्त पानीपत में काम करते थे। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। जहां से विक्की को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया है। युवक का मेरठ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed