{"_id":"68892e887ac40ba72c0c3113","slug":"three-arrested-for-beating-up-sambhal-youths-thinking-they-were-thieves-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144728-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चोर मानकर संभल के युवकों \nकी पिटाई करने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चोर मानकर संभल के युवकों की पिटाई करने में तीन गिरफ्तार
Wed, 30 Jul 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
चोर मानकर संभल के युवकों की पिटाई करने वाले पतेई खालसा के तीन लोगों संजीव, विनय और नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की कोशिश की धाराएं भी बधाई हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उधर, तहजीबुल और अंकित की हालत में सुधार है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के मिलकपुर नवादा निवासी मोहम्मद आसिफ साथी मुशाहिद, अंकित, तहजीबुल और अन्य दो व्यक्तियों के साथ पानीपत में मजदूरी करते हैं। 25 जुलाई की रात सभी लोग कार से घर लौट रहे थे। उन्होंने मोबाइल पर गूगल मैप खोल रखा था और उसी के बताए रास्ते अनुसार चल रहे थे। रात करीब 9:30 बजे गूगल मैप के कारण वह रास्ता भटक गए और डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में पहुंच गए थे।
कार में सवार युवकों ने पतेई खालसा के ग्रामीणों से संभल जाने के लिए रास्ता पूछा तो उन्होंने चोर समझकर घेर लिया। इस दौरान चार युवक भाग निकले, जबकि तहजीबुल व अंकित को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की बुरी तरह पिटाई की। इससे तहजीबुल और अंकित लहूलुहान हो गए थे। लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी कार भी तोड़ दी थी। सूचना पर पहुंची डिडौली पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों से बचाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल तहजीबुल और अंकित को डिडौली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कार सवार मोहम्मद आसिफ की तहरीर पर मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वायरल वीडियो फोटो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश किया जा रहा था। पहचान करने के बाद मंगलवार को पतेई खालसा निवासी संजीव, विनय और नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की पहचान की जा रही है।