फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   This time the target of winning the graduation election by fifty thousand votes: Dr. Hari Singh Dhillon

इस बार स्नातक चुनाव को पचास हजार वोटों से जीतने का लक्ष्य: डॉ हरी सिंह ढिल्लो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
This time the target of winning the graduation election by fifty thousand votes: Dr. Hari Singh Dhillon
अमरोहा। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने कहा कि इस बार एमएलसी चुनाव को जीतने के लिए 50 हजार से अधिक वोटों से जीतने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को वोट बनवाने के लिए लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में डा.ॅ हरी सिंह ढिल्लो ने कहा कि पिछले 35 साल से यह सीट भाजपा के खाते में रही है। पिछली बार 25000 वोटों से चुनाव जीता था। इस बार यह चुनाव 50000 वोटों से जीतने का लक्ष्य रखा गया है। जिला अध्यक्ष डॉक्टर ऋषिपाल नागर ने बताया कि कार्यकर्ताओं के दम पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम में देश में छठा स्थान जिले ने प्राप्त किया है। इसी प्रकार स्नातक चुनाव में भी रिकॉर्ड स्थापित करना होगा। सभी मंडल अध्यक्षों को वोट बनाने के लिए टारगेट दिया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सरदार गुरिंदर सिंह, रमेश कलाल, वीरेंद्र चौधरी, शरद गर्ग, विकास बाबू एडवोकेट, कार्यक्रम संयोजक चौधरी भूप सिंह, मयंक अग्रवाल, राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, चंद्रभान भाटी, हरज्ञान प्रजापति, राहुल चौहान, शुभम चौधरी, राम रतन सिंह, पिंकी रानी, विकास बाबू, सुलक्ष्य प्रजापति, धर्मेंद्र चौहान, गौरव अग्रवाल, प्रेम सिंह, उत्तम प्रजापति, शिवकुमार, विजय वीर सिंह, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed