फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thieves took away goods worth lakhs including jewelry, cash in three houses

तीन घरों में जेवर, नकदी सहित लाखों का माल समेट ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth lakhs including jewelry, cash in three houses
चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए तीन घरों में वारदात को अंजाम दिया। चोर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और बर्तन सहित लाखों का माल चोरी कर ले गए। सुबह लोगों को तीन घरों में चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

चोरों ने अंजाम नगर के मोहल्ला आजाद नगर और जवाहर नगर में दिया। आजादनगर मोहल्ला निवासी मलखान सिंह का एक अन्य घर टीचर कालोनी में है। जहां पर बेटे रहते हैं। बुधवार की रात मलखान सिंह व उनकी पत्नी मुन्नी देवी आजाद नगर के घर का ताला लगाकर पिलखुवा रिश्तेदारी में गए थे। किसी समय चोरों ने ताले तोड़े और अंदर दाखिल हो गए। आरोप है कि चोर यहां से सोने-चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह मलखान के बेटे दीपक ने ताले टूटे देखे तो घर में चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने जवाहर नगर में रोहित के घर चोरी की। वह डेयरी में काम करता है। वह घर के ताले लगाकर डेयरी में काम करने चला गया। रात में ताले तोड़कर घर में घुसे चोर सोने-चांदी के आभूषण, दस जोड़ी कपड़े चोरी कर ले गए। इससे कुछ दूर चोरों ने नन्हे के घर से भी हजारों रुपये का माल समेट लिया। सुबह तीन घरों में चोरी की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चोरी की जानकारी ली। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि तीन घरों में चोरी की जानकारी मिली है। तहरीर मिल गई है। जांच चल रही है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed