फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thieves stole cash and jewellery from two houses in the same village.

Amroha News: चोरों ने एक ही गांव में दो घरों से नगदी आभूषण किए चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery from two houses in the same village.
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा मिलक में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी व घरेलू सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव में किसान हरिओम का परिवार रहता है। शुक्रवार रात परिवार को लोग घर में सो रहे थे। उनका घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। घर का मुख्य दरवाजा नहीं है। मध्यरात्रि किसी चोरों ने घर को निशाना बना लिया। सेफ अलमारी का ताला तोड़कर 23 हजार रुपये की नकदी एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने इसी गांव के यादराम के घर को निशाना बनाते हुए आठ सौ रुपये की नगदी, पंखा व कपड़े चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। बाद में थाने की पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed