{"_id":"67a278dbd14197c1cc025c72","slug":"thieves-entered-the-courier-company-through-the-roof-and-stole-cash-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-133712-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोरियर कंपनी में छत के सहारे घुसे चोर, नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोरियर कंपनी में छत के सहारे घुसे चोर, नकदी चुराई
Wed, 05 Feb 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
कोरियर कंपनी के कार्यालय में छत के सहारे दाखिल हुए चोर 1.20 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव दुर्गपुर निवासी मोहित कुमार नगर में स्थित कोरियर कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी कंपनी का कार्यालय जवाहर नगर मोहल्ले में भानपुर फाटक के पास है। वह सोमवार रात कार्यालय से घर चले गए। रात में किसी समय चोर छत के सहारे अंदर दाखिल हो गए और 1.20 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों पर डीवीआर ले जाने का भी आरोप है। मंगलवार सुबह कार्यालय खोलने पर नकब लगा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि चोरी की जानकारी मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।